नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- फ्रांस और भारत के मजबूत होते रिश्तों में एक नया आयाम स्थापित हुआ है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक अब फ्रांस से गुजरने वाले भारतीय यात्रियों को एयरपोर्ट ट्रांजिट वीजा की जरूरत नहीं होगी। बता दें, दो महीने पहले फरवरी में जब फ्रेंच राष्ट्रपति मैक्रों भारत आए थे, तो उनकी यात्रा के दौरान इस पर सहमति बनी थी। इसी यात्रा के दौरान मैक्रों ने भारतीय यात्रियों के लिए यात्रा को आसान बनाने के उपायों की घोषणा की थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भारत और फ्रांस संबंधों पर प्रकाश डालते हुए इस मामले पर जानकारी दी। उन्होंने कहा, "फ्रांस की भूमि से केवल हवाई मार्ग से यात्रा करने वाले भारतीय यात्रियों को 10 अप्रैल के बाद से ट्रांजिट वीजा की जरूरत नहीं है। फ्रांस की तरफ से लिया गया यह फैसल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.