हाथरस, जून 23 -- तहसील सदर हाथरस में रजिस्ट्री व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में 9 वें दिन अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, टाइपिस्टों एवं स्टांप वेंडरों द्वारा चलाए जा रहे धरना-प्रदर्शन को समाजवादी पार्टी ने अपना समर्थन प्रदान किया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामनारायण काके ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर आंदोलनरत अधिवक्ताओं एवं संबंधित कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। सपा नेता रामनारायण काके ने संयुक्त संघर्ष समिति तहसील सदर हाथरस के अध्यक्ष एडवोकेट राकेश चौधरी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सुदर्शन शर्मा से समर्थन के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे से वार्ता की।ज्ञापन यह भी पढ़ें- अधिवक्ताओं के आंदोलन को पूर्व मंत्री का मिला समर्थन में कहा गया है कि सरकार द्वारा रजि...