हजारीबाग, अगस्त 30 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । संत ग्रेब्रिएल उच्च विद्यालय धवैया में राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। मौके पर विद्यालय परिसर में विभिन्न खेलकूद कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। समारोह की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक ब्रदर जेम्स टीके द्वारा की गई। उन्होंने खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को खेल भावना के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इसके बाद विद्यालय में विशेष असेंबली, ड्रील और मार्च पास्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र आदित्य राज किस्कू ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जीवनी और खेल जगत में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Siwan News स्कूल के मैदान से लेकर खेल भवन तक दिखी खेल प्रतियो...