फ्रंट ऑफिस प्रणाली के विरोध में जिलेभर में विरोध।
हाथरस, जून 26 -- फ्रंट आफिस प्रणाली लागू करने के विरोध में पिछले कई दिनों विरोध प्रदर्शन कर कर रहे हैं। गुरुवार को सादाबाद व हाथरस में विरोध प्रदर्शन किया गया। हाथरस तहसील सदर में 'फ्रंट ऑफिस' प्रणाली लागू करने के विरोध में वकीलों, दस्तावेज लेखकों, स्टांप वेंडरों और टाइपिस्टों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले यह प्रदर्शन तहसील परिसर में किया जा रहा है, जिसके कारण रजिस्ट्री कार्यालय का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। गुरुवार को भी प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने 'फ्रंट ऑफिस' व्यवस्था को तानाशाहीपूर्ण निर्णय बताया है। उनकी मुख्य चिंता यह है कि इस प्रणाली से वर्षों से इस कार्य से जुड़े हजारों लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा। यह भी पढ़ें- ईं-पंजीकरण के खिलाफ अधिवक्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.