चम्पावत, मार्च 5 -- चम्पावत को स्वच्छ बनाए रखने में जुटे फ्रंट लाइन वॉरियर्स को सम्मानित किया। उनके सम्मान में डीएम आवास में रात्रि भोज का आयोजन किया गया। भोज में पर्यावरण मित्रों और स्वाला डेंजर जोन क्षेत्र में काम करने वाले कर्मियों को आमंत्रित किया गया। बुधवार को डीएम मनीष कुमार ने सभी कर्मियों को सम्मानित किया उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान जहां एक ओर आमजन उत्सव मनाते हैं, वहीं दूसरी ओर स्वच्छता कर्मी एवं यातायात व्यवस्था में लगे कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनजीवन को सुचारु बनाए रखते हैं। डीएम ने कर्मचारियों के योगदान की सराहना की। इस दौरान डीएम ने सभी कर्मियों को मिष्ठान भेंट कर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में एसडीएम अनुराग आर्या, ईओ भरत त्रिपाठी, पर्यावरण मित्र तथा स्वाला डेंजर जोन में कार्य कर रहे कार्मिक सहित अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.