लखीमपुरखीरी, मार्च 27 -- जिले में गुरुवार शाम से पेट्रोल और डीजल की किल्लत को लेकर अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जैसे ही ईंधन की कमी की खबर फैली, शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वाहन चालकों में अपनी गाड़ियों के टैंक फुल कराने की होड़ मच गई, वहीं किसान बड़े-बड़े डिब्बे और कंटेनर लेकर डीजल लेने पहुंच गए। हालात इतने बिगड़ गए कि कई पेट्रोल पंपों पर देर रात तक लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। हालांकि रात होते-होते अधिकांश पंपों पर सन्नाटा छा गया। कई पंप संचालकों ने मशीन खराब होने के बोर्ड लगा दिए, जबकि कुछ ने साफ तौर पर ईंधन खत्म होने की बात कहकर हाथ खड़े कर दिए। कुछ स्थानों पर सीमित मात्रा में ही पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया गया, जहां पेट्रोल मात्र 100 रुपये और डीजल 500 रुपये तक ही दिया गया। इसी बीच कुछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.