पीलीभीत, अप्रैल 4 -- पीलीभीत। शहर के नकटादाना फीडर पर लगे फ्यूज में समस्या आने से सैकड़ों उपभोक्ताओ को गर्मी में परेशान होना पड़ा। जानकारी के बाद बिजली कर्मी पहुंचे और मरम्मत कार्य किया। शहर के अशोक कॉलोनी, नई बस्ती, एकता नगर, अशरफ खां, तुलाराम, बल्लभनगर, रामबिहार, राजीव कॉलोनी, सुनगढ़ी मोहल्ला, कुंवरगढ़ आदि मोहल्लों में परेशानियां हुई। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि फ्यूज खराब हुआ था। सही करा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...