फ्यूज जोड़ते समय करंट की चपेट में आया संविदाकर्मी
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 26 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। हाईटेंशन लाइन पर फ्यूज जोड़ने के लिए संविदा कर्मचारी श्याम सुंदर निवासी सराय सुल्तानी अमहट्टा गांव में फ्यूज जोड़ने गया था। शटडाउन लेने के बाद खंभे पर फ्यूज जोड़ने के लिए चढ़ गया। एक फ्यूज जोड़ा था दूसरा जोड़ने के लिए जैसे ही हाथ लगाया करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह झुलस कर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों घायल को ट्रामा सेंटर लेकर आए। पोल से गिरने के कारण संविदा कर्मचारियों के झुलसने के साथ कूल्हे में गंभीर चोटें आई थी। हाईटेंशन के करंट से झुलसने की जानकारी मिलने पर विद्युत उपकेंद्र के समस्त कर्मचारी पहुंच गए। घटना की बाबत विद्युत अधिशासी अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि संविदा कर्मचारी शटडाउन लेकर फ्यूज जोड़ने गया था। वह कैसे करंट की चपेट में आया। जांच करके एसएसओ के खिलाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.