हरदोई, अप्रैल 8 -- हरदोई। फ्यूजन इंडोर क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित फ्यूजन क्रिकेट सीरीज में ए टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज अपने नाम कर ली। ए और बी टीम के बीच खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया। पहले मैच में ए टीम के कप्तान लव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। ए टीम के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बी टीम को 6.4 ओवर में 75 रन पर समेट दिया। जवाब में ए टीम ने लक्ष्य को 5.5 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। दूसरे मैच में बी टीम ने वापसी करते हुए 20 रन से जीत दर्ज की। इसके बाद निर्णायक तीसरे मैच का टॉस कोच विशाल सिंह ने कराया। इसमें ए टीम ने 10 रन से जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमाया। सीरीज में ए टीम के कप्तान लव के साथ कान्हा, अक्षज, अंश, शारिम और कृष्णा ने अहम भूमिका निभाई। वहीं बी टीम में क...