धनबाद, मई 6 -- धनबाद। प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के तहत फ्यूचर रेडी क्लासरूम सीरीज वेबिनार का आयोजन 11 मई को होगा। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है। कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यालयों के लिए यह आयोजन होगा। इसका उद्देश्य शिक्षकों की क्षमताओं को सशक्त बनाना है ताकि वे 21वीं सदी की शिक्षा के अनुरूप रोचक, कौशल आधारित एव अनुभवात्मक शिक्षण वातावरण का निर्माण कर सके। प्रत्येक माह में विभिन्न थीमों पर आधारित वेबिनार आयोजित किए जाएंगे। राज्य कार्यालय ने इससे संबंधित विस्तृत निर्देश जारी किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...