बरेली, अप्रैल 4 -- फ्यूचर यूनिवर्सिटी में फ्यूचर फिएस्टा 2026 नवरंग वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में प्रतिभा, रचनात्मकता और मनोरंजन का संगम देखने को मिलेगा। चार अप्रैल को मिस्टर एवं मिस फ्यूचर पेजेंट और डीजे मोक्श के साथ डीजे नाइट आयोजित होगी। वहीं पांच अप्रैल को स्टार नाइट में प्रसिद्ध गायिका सुनंदा शर्मा का लाइव कॉन्सर्ट मुख्य आकर्षण रहेगा। कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होगा। कुलाधिपति मुकेश गुप्ता ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक सहभागिता की सभी से अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.