बरेली, अप्रैल 26 -- बरेली। फ्यूचर यूनिवर्सिटी ने एचसीएलटेक के साथ शनिवार को एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग का एक विशेषीकृत कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) जैसे उभरते हुए क्षेत्रों पर विशेष फोकस रहेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, यह साझेदारी इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड एजुकेशन की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो छात्रों को भविष्य की टेक्नोलॉजी के अनुरूप तैयार करेगी। इस पहल से छात्रों को न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। इस एमओयू के अंतर्गत एचसीएलटेक न केवल अपना इंडस्ट्री-प्रासंगिक पाठ्यक्रम उपलब्ध कराएगा, बल्कि अत्याधुनिक लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम भी प्रदान करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.