नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- ग्राहकों के लंबे इंतजार के बाद हाल में ही रेनॉल्ट ने भारतीय मार्केट में वापस से डस्टर को लॉन्च किया है। अब डस्टर लवर्स के लिए एक बड़ी गुड न्यूज आई है। बता दें कि नई रेनॉल्ट डस्टर (Renault Duster) ने भारत NCAP क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे 5-स्टार हासिल किए हैं। यानी यह दमदार एसयूवी बोल्ड दिखने के साथ-साथ ग्राहकों की सुरक्षा में भी एकदम सख्त है। बता दें कि कंपनी ने नई डस्टर को 10.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।सेफ्टी का 'पावरहाउस' बनी नई डस्टर क्रैश टेस्ट के नतीजों पर नजर डालें तो नई डस्टर ने एडल्ट और चाइल्ड दोनों की सेफ्टी में टॉप स्कोर किया है। एडल्ट प्रोटेक्शन में इसे 32 में से 30.49 अंक मिले हैं। वहीं, बच्चों की सुरक्षा के मामले में इसने 49 में...