मधेपुरा, अप्रैल 19 -- आलमनगर। खुरहान पंचायत के फौरसाही गांव में भू- विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में चार लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में तीन महिला और एक पुरुष शामिल रहे। बताया गया कि फौरसाही वार्ड छह में मामूली बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद मारपीट शुरू हो गयी। एक पक्ष से माला देवी और उसकी पुत्री ममता कुमारी और दूसरे पक्ष के छहकु शर्मा और रानी देवी जख्मी हो गए। घायलों का सीएचसी में इलाज हुआ। थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...