मधेपुरा, अप्रैल 1 -- आलमनगर। पुलिस ने खुरहान पंचायत के फौरसाही गांव से सोमवार की देर रात दो वारंटी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि एसआई दीपक कुमार ने पुलिस बल के साथ छापामारी के दौरान फौरसाही गांव से दो वारंटी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटी तेजो मुखिया और संदीप मुखिया ऊर्फ तुतुली मुखिया बताया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों वारंटी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...