नई दिल्ली, मई 12 -- अगले कुछ दिनों में नई एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, टाटा मोटर्स अपने अलग-अलग मॉडलों पर मई, 2026 में बंपर डिस्काउंट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी टाटा सफारी (Tata Safari) पर भी ताबड़तोड़ डिस्काउंट दे रही है। ग्राहक इस दौरान टाटा सफारी पर अधिकतम 75,000 रुपये तक की छूट दे रही है। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं टाटा सफारी के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी है डिजाइन टाटा सफारी डिजाइन और फीचर्स की बात करें तो यह देखने में काफी मस्कुलर और प्रीमियम लगती है। इसमें स्मार्ट एलईडी डीआरएल, बड़ी ग्रिल और स्टाइलिश अलॉय व्हील्स मिलते हैं। कार क...