नई दिल्ली, फरवरी 8 -- अगर आप फरवरी 2026 में एक सस्ती, भरोसेमंद और माइलेज वाली कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो मारुति सुजुकी ऑल्टो (Maruti Suzuki Alto) आपके लिए बेहतरीन मौका लेकर आई है। देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री-लेवल कार पर इस महीने कंपनी जबरदस्त डिस्काउंट और ऑफर्स दे रही है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- ये हैं देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 25 कार, इनका नाम सुनते ही खरीद लेते हैं लोगफरवरी 2026 में मारुति ऑल्टो पर बंपर छूट मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने बढ़ती इनपुट कॉस्ट के चलते आने वाले समय में कीमतें बढ़ाने के संकेत दिए हैं, लेकिन उससे पहले कंपनी ग्राहकों को लुभाने के लिए एरीना (Arena) डीलरशिप्स पर बिकने वाली पैसेंजर कारों और कमर्शियल मॉडल्स पर आकर्षक ऑफर्स दे रही है। कुल मिलाकर कुछ मॉडल्स पर Rs...