भदोही, अप्रैल 26 -- ज्ञानपुर। संवाददाता युवा वर्ग में देशभक्ति का जब्बा बेमिसाल देखने को मिल रहा है। सैनिक में भर्ती होने के लिए युवक सुबह-शाम खूब पसीना बहा रहे हैं। ऐसा ही दृश्य विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज मैदान और पटेल नगर स्थित हास्टल खेल मैदान में देखने को मिल रहा है। नगरीय और ग्रामीण अंचलों से आए दर्जनों युवक दो से ढाई घंटे जमकर पसीना बहाते हैं। साढ़े चार बजे भोर में ही युवाओं की टोली मैदान में पहुंच जाती है। कोच के कुशल संरक्षण में युवा दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, वीम चूमना और रस्सी पर चढ़ने का प्रशिक्षण लेते हैं। सेना में भर्ती होने को लेकर युवाओं के चेहरे पर खास ही उत्साह देखने को मिलता है। दोनों मैदान में कठिन परिश्रम करने वाले कई युवा पुलिस, आर्मी की भर्ती में शामिल हो चुके हैं। तैयारी कर रहे युवाओं की माने तो यहां सुबह-शाम छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.