बहराइच, अप्रैल 15 -- पयागपुर संवाददाता। चोरों ने रविवार रात में फौजी सहित दो के घर में चोरी की वारदात की थी। फौजी सरहद पर तैनात है। पीड़िता मां की तहरीर पर चोरी की वारदात मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है। हालांकि चार दिन बाद भी पुलिस मामले का खुलासा नही कर सकी है। पयागपुर थाने सहसरांवा के मजरे मिश्रनपुरवा निवासनी शांति देवी पत्नी राधे किशुन के तीन बेटे फौज में सरहद पर तैनात है। रविवार रात चोरो ने इस घर में वारदात कर तीनो फौजी भाईयो की पत्नी के जेवर व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नही चोरों ने इन्ही के पड़ोसी शिवराम वर्मा के घर से भी लाखों की सम्पत्ति गायब कर दी थी। चोर लगभग दस लाख की सम्पत्ति व नगदी ले गए। पीड़िता मां शांति देवी की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की गई है। चार दिन बाद भी चोरी का खुलासा नही हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.