अल्मोड़ा, अगस्त 19 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी सरहद पर तैनात फौजी भाइयों के लिए 3000 राखियां लेफ्टिनेंट कर्नल अमित कुमार व सूबेदार मेजर सतनाम सिंह को सौंपी। उन्होंने महिलाओं को आश्वस्त किया कि समय पर आपकी राखियां सरहद पर पहुंच जाएंगी। यहां संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, सचिव पुष्पा सती, संरक्षक शांति शाह, प्रचार प्रसार मंत्री ममता चौहान आदि मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...