इटावा औरैया, जून 25 -- जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के गांव डूडहा निवासी 65 वर्षीय वृद्ध महिला ने अपने फौजी बेटे पर शराब के नशे में मारपीट करने और गला दबाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता रामबेटी पत्नी स्व. अमर सिंह शाक्य ने बताया कि 23 जून की रात उनका पुत्र धीरेंद्र शाक्य शराब के नशे में घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट की तथा गला दबाने का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि उसका पुत्र अक्सर शराब पीकर विवाद करता है और अभद्र व्यवहार करता है। मारपीट में उसे चोटें भी आई हैं। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...