पौड़ी, अगस्त 21 -- उत्तराखंड के पौड़ी में एक बेटे ने अपने पूर्व फौजी पिता को जहर पिलाकर खुद भी गटक दिया। इस घटना में दोनों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों का अक्सर पैसों को लेकर विवाद होता था। बताया यह भी जा रहा है कि पिता को कीटनाशक पिलाने के बाद पकड़े जाने के डर से वह घबरा गया और खुद भी जहर पी लिया। घटना बुधवार देर रात थलीसैंण ब्लॉक के मरोड़ा गांव की है। थाना थलीसैंण के प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नेगी ने बताया कि पता चला है कि मरोड़ा निवासी बिगारी सिंह (53) का अपने पिता बख्तावर सिंह (85) के साथ अक्सर पैसों को लेकर विवाद होता था। आशंका है कि बख्तावर को कीटनाशक देने के बाद बिगारी घबरा गया। इसके बाद उसने कीटनाशक गटक लिया। यह भी पढ़ें- बच्चों पर कुत्तों, बंदरों और ततैयों का हमला, 10 घायल; स्कूलों में 3 दिन अवकाशअस्पताल पहुंचने से प...