फौजी पिता के बेटे का कमाल, NEET UG में आई AIR 9; गौरव सिंह ने कैसे हासिल की सफलता
नई दिल्ली, जुलाई 17 -- मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है! इस बात को एक बार फिर से सच कर दिखाया है खैरथल जिले के लाल गौरव सिंह ने। देश की सबसे मुश्किल और कॉम्पिटिटिव परीक्षाओं में से एक, नीट यूजी (NEET UG) में गौरव ने अपनी कामयाबी का ऐसा परचम लहराया है कि आज पूरा इलाका उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा। गौरव ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया लेवल पर 9वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने 720 में से 705 नंबर का शानदार स्कोर खड़ा किया है। इस जबरदस्त कामयाबी के बाद सिर्फ उनके घर में ही नहीं, बल्कि पूरे गांव और जिले में जश्न का माहौल है। कामयाबी की यह राह गौरव के लिए इतनी आसान भी नहीं थी। खैरथल जिले के मुंडावर इलाके में पड़ने वाले गादूवास गांव के रहने वाले गौरव काफी लंबे समय से मेडिकल एंट्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.