मथुरा, मार्च 2 -- थाना अंतर्गत शनिवार शाम गांव सोनई में दबंगों ने पत्नी संग दवा लेने जा रहे फौजी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। इसकी वीडियो भी वायरल हो गया। आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने प रविवार को आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने थाना राया का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझा-बुझा कर शांत करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। शनिवार को गांव गुडेरा निवासी सतेन्द्र अपनी पत्नी सोनिया को दवा दिलाने के लिए सोनई चिकित्सालय लेकर जा रहा था। बताते हैं कि तभी गांव से सोनई मार्ग स्थित रेलवे फाटक पर सामने खड़ी कार को हटाने को लेकर कार सवारों से कहासुनी हो गयी। आरोप है कि इसी बात को लेकर कार सवारों ने फौजी युवक को पकड़ा और लात घूंसे, डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। इसे देख उसकी पत्नी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.