सीतामढ़ी, जून 22 -- ब्रजकिशोर सिंह पुपरी। थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में फौजी के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों मूल्य का जेवरात व अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली गई है। घटना रविवार की रात की है। जानकारी के अनुसार अमरजीत कुमार चौधरी सेना में कार्यरत है। जबकि उनका भाई अमरेंद्र कुमार चौधरी दिल्ली में सेवारत है।घर पिछले छह माह से बंद पड़ा है। सोमवार को अहले सुबह घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ देखकर आसपास के लोगों ने घटना की सूचना मोबाइल पर गृहस्वामी दोनों भाई को दिया। सूचना पाकर गृहस्वामी का भांजा विशाल आनन्द मामा के घर पहुंचे और पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। अमरजीत कुमार का भांजा विशाल आनन्द ने बताया कि चार लाख मूल्य का सोने चांदी का जेवरात के अलावे घर से कीमती सामानों की चोरी कर ली गई है। लगभग पांच से छह लाख की चोरी कर ली गई ह...