बहराइच, अप्रैल 13 -- बहराइच,संवाददाता। जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर प्राणघातक हमले में घायल फौजी के पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। लखनऊ केजीएमयू में उनके सिर का ऑपरेशन किया गया है। इस घटना को अंजाम देने वाले नामजद आरोपियों में एक की ही पुलिस गिरफ्तारी कर सकी है। मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से दूर है। पीड़ित फौजी ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर मुख्य आरोपी के गिरफ्तारी की मांग की है। हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घोपिया भैंसहा निवासी सत्यपाल की जमीन पर गांव के ही बजरंग सिंह व श्याम बिहारी कब्जा कर रहे थे। आरोप है कि विरोध करने पर हमलावरों ने सत्यपाल सिंह पर कुदाल व कुल्हाडी से हमला कर दिया था। यह भी पढ़ें- जदयू विधायक पप्पू पांडेय के घर पुलिस की रेड, गोपालगंज एसपी खुद संभाल रहे कमान सिर पर कुदाल लगने से उनकी हालत गंभीर हो गई थी। उनको बह...