फौजी के घर से लाखों की चोरी, चंद घंटों में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना
चतरा, जून 20 -- चतरा, संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के दारियातू पंचायत अंतर्गत कमात गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी कर ली। इस मामले में पीड़ित रंजीत सिंह ने सदर थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार रंजीत सिंह 19 जून की शाम करीब चार बजे घर में ताला लगाकर पलामू जिले के पांकी में एक तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात करीब 2:50 बजे लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा और अंदर के कमरों के ताले टूटे मिले। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था तथा गोदरेज और अलमारियों के लॉक भी तोड़े गए थे। यह भी पढ़ें- नकदी समेत लाखों के सामान ले गए चोर पीड़ित के अनुसार चोर सोने का मंगलसूत्र, चार बाला, दो अंगूठी, सोने का सिक्का, चेन, झुमका, चांदी के पायल, कटोरे, सिक्के, पान पत्ता सहित अन्य आभूषण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.