प्रयागराज, दिसम्बर 7 -- फौजी विवेक सिंह की हत्या के मामले में करछना पुलिस ने रविवार को एक और वांछित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हत्याकांड में पहले ही एक पुलिसकर्मी, सैन्यकर्मी व अधिवक्ता समेत पांच आरोपी जेल जा चुके हैं। जबकि, आरोपी गगन तिवारी उर्फ आशीष तिवारी और काली यादव का नाम विवेचना के दौरान सामने आया था। पुलिस ने गगन तिवारी को साधूकुटी चौराहे के समीप गिरफ्तार किया। धरवारा निवासी सेना के जवान 28 वर्षीय विवेक सिंह की 29 नवंबर की देर रात धरवारा मोड़ के पास बारात से लौट रहे स्कॉर्पियो सवार युवकों ने ओवरटेक को लेकर विवाद के बाद जानलेवा हमला कर दिया था। घायल विवेक सिंह की एक दिसंबर को आर्मी हॉस्पिटल लखनऊ में मौत हो गई थी। करछना पुलिस ने उसी दिन देर शाम मिर्जापुर में तैनात दीवान राजकमल पांडेय, अधिवक्ता दिनेश कुमार यादव, सैन्यकर्मी राजीव कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.