गुड़गांव, मई 9 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। कासन गांव में पुरानी रंजिश के चलते हुए पूर्व फौजी की हत्या करने के लिए हथियार मुहैया करवाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अरोपियों की पहचान हंस राघव और आशु राघव निवासी खांडसा के रूप में हुई है। आशु राघव उड़ीसा में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है और हंस राघव गाजियाबाद में बी कॉम की पढ़ाई कर रहा था। हंस और मुख्य आरोपी कार्तिक पहले से दोस्त थे। कार्तिक के कहने पर ही इन दोनों ने अन्य व्यक्तियों से अवैध हथियार खरीदकर हमलावरों को मुहैया कराए थे। सुंदर फौजी की हत्या करने वाला आरोपी कार्तिक उर्फ रोहन और लशन उर्फ गुल्लू उर्फ गणेश को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। रोहन ने बताया कि साल 2018 में मृतक सुंदर ने उसके पिता बहादुर की हत्या कर दी थी। तभी से उसके मन में बदले की आग सुलग रही...