हमीरपुर, नवम्बर 24 -- हमीरपुर, संवाददाता। जम्मू कश्मीर में ऑन ड्यूटी फौज में तैनात कुसमरा के गोविंद यादव की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिवार में भी कोहराम मच गया। सारा दिन गोविंद के दरवाजे ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। घरों में चूल्हे तक नहीं जले। परिजन सेना के अधिकारियों के संपर्क में है। कल मंगलवार को शव के गांव पहुंचने की संभावना है। वर्ष 2013 में भारतीय फौज में सैनिक के पद से भर्ती होने वाले गोविंद वर्तमान समय में नायक के पद पर तैनात थे। उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर में थी। गोविंद अपने परिवार में बड़े थे। उनका एक भाई भूपेंद्र गांव में खेतीपाती देखता है। पिता कुंवर सिंह गल्ला का कारोबार करते हैं। गोविंद में शुरू से ही देश सेवा करने का जज्बा था। फौज में भर्ती होने के लिए गांव की पगडंडियों में अभ्यास किया। जिसके बाद उन्हें स...