फौजी की मृत्यु छिपाकर 10 माह तक पेंशन हड़पता रहा पोता
शामली, मई 21 -- कांधला। कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ीश्याम में एक पोते द्वारा अपने फौजी दादा की मृत्यु को छिपाकर करीब 10 माह तक पेंशन निकालकर डकारने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विभाग और बैंक को बिना सूचना दिए वह अपने मृत दादा के खाते से हर माह पेंशन की रकम निकालता रहा। मामला तब उजागर हुआ, जब पेंशन की राशि को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया। मामले में मुख्यमंत्री सहित उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। गांव गढ़ीश्याम निवासी सेवानिवृत्त फौजी सूबेदार अजब सिंह की बीमारी के चलते 14 फरवरी 2024 को मृत्यु हो गई थी। बताया जाता है कि उसी दिन सदमे में उनके पुत्र वीरेन्द्र सिंह की भी मौत हो गई। अजब सिंह को 65 हजार रुपये मासिक पेंशन मिल रही थी। आरोप है कि अजब सिंह का एटीएम कार्ड और बैंक संबंधी सभी जानकारी उनके पोते सोनू के पास रहती थी। वह ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.