बांदा, मई 13 -- बांदा। सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही बुधवार को मेधावियों के चेहरे खिल उठे। मेधावियों ने उड़ान भरी तो घरों व विद्यालयों में जमकर खुशियां मनी। संत तुलसी पब्लिक स्कूल की छात्रा यशी सिंह ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया। वहीं तथागत ज्ञान स्थली के छात्र वेदांत यादव ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय तथा सेंटमैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा शिवानी सिंह ने 96.2 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय टॉपर बनी और जिले का नाम रोशन किया। सीबीएसई की परीक्षा का परिणाम बुधवार को दोपहर बाद घोषित किया गया। मेधावियों को सुबह से ही परिणाम का बेसब्री से इंतजार रहा। स्कूल-कॉलेजों में पहले से ही मिठाई व फूल माला का इंतजाम कर उनके स्वागत की तैयारी की गई थी। दोपहर बाद जैसे ही परिणाम कंप्यूटर पर आया तो मेधावी उछल पड़े। शहर के जव...