फौजी की पत्नी से छेड़छाड़ पर मनचले की पिटाई
बरेली, जून 3 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। सीबीगंज क्षेत्र में एक फौजी की पत्नी ने सड़क पर मनचले की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर नहीं पहुंची पुलिस तो महिला ऑटो पर सवार होकर आरोपी को थाने ले गई। लेकिन महिला ने कोई तहरीर नहीं दी। महिला ने पुलिस को बताया, उसके पति फौज में है। वह बाजार आई थी, तभी एक युवक उनका पीछा करने लगा। युवक ने गलत तरीके से छूने का प्रयास किया। तभी उन्होंने पकड़ लिया। भीड़ जुट गई और महिला ने युवक को पीटा। सूचना पर जब पुलिस नहीं पहुंची तो महिला खुद युवक को पकड़कर थाने ले गई।सीबीगंज इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया महिला ने किसी भी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.