देहरादून, मार्च 1 -- फौजी की खरीदी गई जमीन पर धोखाधड़ी हो गई। जमीन का हाईवे में अधिग्रहण हुआ तो उसका मुआवजा किसी और ने हड़प लिया। फौजी की शिकायत पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से पौड़ी गढ़वाल और वर्तमान में पठानकोट (पंजाब) में तैनात जवान नितेश कोटनाला ने एसएसपी को तहरीर दी। नितेश ने बताया कि पांच जून 2017 को उन्होंने शिमला बाईपास रोड स्थित रतनपुर के रहने वाले मनमोहन जुयाल से शीशमबाड़ा में 125.46 वर्गमीटर जमीन खरीदी। बाद में पता चला कि खरीदी गई जमीन का राष्ट्रीय राजमार्ग-72 के लिए सरकार ने अधिग्रहण कर लिया है। तब नितेश ने क्षेत्रीय लेखपाल से संपर्क किया। वहां उन्हें पता चला कि जो जमीन उन्हें मौके पर दिखाई गई थी वह राजस्व रिकॉर्ड में उनके नाम पर है ही नहीं। इतना ही नहीं, उस जमीन का मुआवजा भी मुकेश नामक किसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.