हिन्दुस्तान टीम, अक्टूबर 4 -- यूपी में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सुल्तानपुर के पास हुए सड़क हादसे में फौजी का शव लेकर आ रहे उनके बेटे, बड़े भाई और एक भाजपा सभासद की मौत हो गई। सभी देवरिया जिले के रुद्रपुर के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलते ही फौजी के घर में कोहराम मच गया। वहीं, सीएम योगी ने शोक जताते हुए कहा कि मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि परिवार से बात करें और हर संभव मदद करें। हादसे के शिकार सभासद रुद्रपुर नगर पंचायत के भरटोली वार्ड से भाजपा के टिकट पर निर्वाचित हुए थे। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के गहिल-दुधैला गांव के रहने वाले सत्यवान सिंह (50) पुत्र जय सिंह सेना में सूबेदार मेजर थे। वर्तमान में उनकी तैनाती चंडीगढ़ में थी। वह वहीं पर पत्नी पिंकी सिंह, बेटी दीक्षा और बेटे ग...