पटना, अप्रैल 15 -- CM Samrat Father Shakuni Choudhary: भारतीय सेना में 14 साल तक देश की सेवा करने के बाद राजनीति में आए फौजी इंजीनियर शकुनी चौधरी तीन दशक लंबी पारी में जो नहीं कर पाए, उसे बेटे सम्राट चौधरी ने 26 साल के पॉलिटिकल करियर में बिहार की सत्ता के शिखर को नापकर हासिल कर लिया है। शकुनी चौधरी कई दल में रहे, छह बार विधायक चुने गए, सांसद और मंत्री भी बने, पत्नी पार्वती देवी विधायक बनीं, कुशवाहा समाज को नीतीश कुमार के साथ मिलकर 'लव-कुश' की राजनीतिक धार दी, लेकिन एक अधूरेपन के साथ 2015 के बाद राजनीति के नेपथ्य में चले गए। फुटबॉल और वॉलीबॉल के खिलाड़ी रहे शकुनी चौधरी कुशवाहा राजनीति से जो खेल नहीं कर पाए, उस खेल का सबसे बेहतरीन गोल उनके बेटे सम्राट ने मार दिया है। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पहले सीएम सम्राट चौधरी की ताजपोशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.