फौजियों को सीएसडी कैंटीन का सामान ऑनलाइन भी मिलेगा
नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों को सीएसडी कैंटीन का सामान जल्द घर पर ही मिलना शुरू हो जाएगा। इस फैसले से करीब सवा करोड़ सैन्य उपभोक्ताओं को फायदा होगा। रक्षा मंत्रालय सीएसडी कैंटीन को ई-कॉमर्स कंपनियों की तरह चलाने की तैयारी कर रहा है। सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को दैनिक जरूरतों का सामान सीएसडी कैंटीन के जरिये मुहैया कराया जाता है। जहां सामान बाजार की दरों से 30-35 फीसदी तक सस्ता मिलता है लेकिन मौजूदा समय में सैन्यकर्मियों एवं उनके परिजनों को सामान खरीदने के लिए वहां स्वयं जाना पड़ता है। आमतौर पर सैन्य केंद्रों पर ऐसी कैंटीन होती हैं।रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, सीएसडी को ई-कॉमर्स पोर्टल अमेजन की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.