फौजियों और पहाड़ के सीधे लोगों से ठगी करने वाला इनामी भूमाफिया गिरफ्तार
देहरादून, मई 22 -- उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों के निवासियों और फौजियों को दून में जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले शातिर भूमाफिया और उसके सहयोगी को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी प्रदीप सकलानी पर बीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। यह वर्ष 2013 से जमीन की डील कर लोगों को ठगता आ रहा है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने शुक्रवार दोपहर प्रेसवार्ता कर घटना की जानकारी दी। बताया कि 15 अक्तूबर 2025 को विक्रम सिंह निवासी सहस्रधारा रोड ने रायपुर थाने में केस दर्ज कराया। बताया कि प्रदीप सकलानी, अभय कुमार और अजय सजवाण ने सोडा सरोली स्थित एक भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे अपने परिचित की बताकर तीस लाख रुपये का सौदा कर लिया। आरोपियों ने फर्जी एग्रीमेंट बनाकर बयाने की रकम हड़प ली। जब पीड़ित को जमीन के असली माल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.