दुमका, अप्रैल 17 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। बाबा बासुकीनाथ के फौजदारी दरबार में बैशाख मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर गुरुवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर भक्तों ने बाबा बासुकीनाथ और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि और अभीष्ट की कामनाएं की। इस अवसर पर देर शाम तक करीब 40 हजार से अधिक भक्तों ने पूजा-अर्चना किया। मासिक शिवरात्रि के मौके पर बासुकीनाथ मंदिर में अहले सुबह से भक्तों की काफी भीड़ लगी रही। चतुर्दशी तिथि को लेकर अहले सुबह से भक्तों की भीड़ मंदिर परिसर के बाहर एकत्रित हो गई थी। बासुकीनाथ मंदिर निर्धारित समय पर खुलने पर मंदिर में बीते रात्रि श्रृंगार पूजा के पूजन अवशिष्टों को हटाकर साफ-सफाई की गई और प्रातः कालीन भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के बाद शिव भक्तों के लिए मंदिर का गर्भ गृह खोल दिया गया। यह भी पढ़ें- अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.