आगरा, मार्च 20 -- ग्रेटर आगरा बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव गिरधारी लाल चौरसिया ने राष्ट्रपति, सुप्रीमकोर्ट और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को पत्र भेजा है। इसमें फौजदारी की अदालतों में जून माह में 15 दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जून माह में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ती है। जबकि जून माह में सिविल का कार्य बंद रहता है। फौजदारी के मामलों में गर्मी के चलते दूरदराज से गवाह भी नहीं आ पाते हैं। उन्होंने प्रार्थना की कि ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...