चाईबासा, सितम्बर 14 -- चाईबासा, संवाददाता। फोस्टर केयर के प्रभावी क्रियान्वयन में पश्चिमी सिंहभूम जिला पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर है। प. सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा मिशन वात्सल्य के तहत संचालित फोस्टर केयर योजना ने जिले के असहाय एवं अनाथ बच्चों के जीवन में उम्मीद की नई किरण जगाई है। परिवार का सहारा खो चुके चार बच्चों, एक बालिका एवं तीन बालकों को परिवार आधारित देखभाल उपलब्ध कराकर जिला प्रशासन ने न केवल उन्हें सुरक्षित एवं स्नेहपूर्ण वातावरण प्रदान किया, बल्कि उनके पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यवहार एवं सामाजिक विकास की दिशा में भी उल्लेखनीय बदलाव सुनिश्चित किया है।उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि हर बच्चे को परिवार और बचपन का अधिकार है। बच्चे समाज के भविष्य की नींव हैं। किसी कारणवश परिवार से वंचित, अनाथ एवं बेसहारा बच्चे सबसे अधिक जोखिम में ...