नैनीताल, जून 17 -- नैनीताल। फोल्डिंग नंबर प्लेट लगाकर नियमों से बचने की कोशिश कर रहे दो बाइक चालकों का चालान कर पुलिस ने उनकी बाइकें सीज कर दीं। थानाध्यक्ष हरपाल सिंह ने बताया कि बुधवार को तल्लीताल में चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार बाइक को रोकने का प्रयास किया, पर चालक ने भागने की कोशिश की। इस दौरान बाइक की पीछे की नंबर प्लेट नहीं दिखाई दे रही थी, जिससे नंबर नोट नहीं कर सके। इसी बीच एक अन्य तेज रफ्तार बाइक भी वहीं से गुजरी, जिसमें भी पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी थी। टीम ने आगे दोनों वाहनों को रोक लिया। इस पर दोनों बाइक चालकों भवाली निवासी मयंक व राजस्थान के भरतपुरी निवासी दिलीप कुमार का चालान कर उनकी बाइकें सीज कर दी गई। यह भी पढ़ें- यातायात नियमों के उल्लंघन पर तल्लीताल में दो बाइक सीज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...