कटिहार, जनवरी 4 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि स्टेट हाईवे 77 पर गुप्ता रेस्टोरेंट के समीप नए साल की शाम बेखौफ बदमाशों द्वारा कटरिया निवासी युवक सागर झा उर्फ मिट्ठू की बीच बाजार गोली मारकर हत्या किए जाने के तीन दिन बाद भी नामजद पांच आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। मामले में मृतक सागर की मां पूनम देवी के द्वारा छह लोगों को आरोपी बनाया गया है। जिसमें कटरिया निवासी सुमित यादव, अमित यादव, निवास यादव, नीतीश यादव पोठिया थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी अमलेश यादव एवं अमदाबाद गोवागाछी निवासी राजदेव सिंह शामिल हैं। इनमें से एक आरोपी नीतीश की गिरफ्तारी के बावजूद शेष आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आमजन में भय और आक्रोश दोनों बढ़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि सभी नामजदों का आपराधिक इतिहास रहा है। बीच बाजार हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने त्वरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.