कटिहार, फरवरी 21 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि भीषण अगलगी के बाद वीरान पड़े नया हाट में पांचवें दिन फिर से हलचल दिखने को मिली। जहां कुछ दिन पहले तक सिर्फ राख, धुआं और सन्नाटा था। वहीं अब अस्थायी दुकानों के खुलने से बाजार में धीरे-धीरे चहल-पहल लौटती नजर आ रही है। शुक्रवार को कई पीड़ित दुकानदारों ने टीन-तंबू और बांस-बल्ली के सहारे अपनी अस्थायी दुकानें खड़ी करने के प्रयास में जुटे थे। हालांकि यह शुरुआत मजबूरी में है, क्योंकि अब तक उन्हें सरकारी स्तर पर कोई ठोस राहत नहीं मिल सकी है। पीड़ित दुकानदार मूर्शिद आलम, सुनील साह और अरविंद जायसवाल ने बताया कि अगलगी की घटना के बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आश्वासन तो दिया, लेकिन अब तक किसी प्रकार की आर्थिक सहायता उनके हाथ नहीं लगी है। दुकानदारों ने कहा कि घर चलाने और परिवार की जरूरतें पूरी करने के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.