औरैया, अगस्त 28 -- थाना क्षेत्र के रामपुर बोडेपुर गांव में मायके में रह रही दो माह की गर्भवती विवाहिता की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। विवाहिता की मां ने ससुरालीजनों पर फोर व्हीलर की मांग पूरी न होने पर बेटी से मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। रामपुर बोडेपुर निवासी गायत्री देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेटी सलोनी की शादी आठ मई 2020 को इटावा जिले के चितभवन निवासी अखिलेश कुमार के साथ हुई थी। शादी में परिवार ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार बाइक, जेवर समेत अन्य सामान दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में फोर व्हीलर की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर सलोनी के स...