बिजनौर, मई 2 -- नूरपुर। लोनिवि निरीक्षण भवन रिलायन्स जिओ पेट्रोल पम्प के समीप फोर व्हीलर की अचानक खिड़की खुलने से बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल होगया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहोशी की हालत में युवक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार की शाम ताजपुर निवासी शरद उर्फ मोगली 30 वर्ष किसी काम से बाइक से चांदपुर की ओर जा रहा था। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन के सामने आगे चल रहे किसी अज्ञात फोर व्हीलर चालक ने अपने वाहन की अचानक खिड़की खोल दी। खिड़की से टकराकर बाइक सवार युवक सिर में चोट लगने से नीचे गिरकर गम्भीर घायल हो गया। वहीं मौजूद भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओ ने घायल शरद को उठाकर सीएचसी पहुंचाया तथा ताजपुर में परिजनों को सूचित किया। गम्भीर रूप से घायल शरद को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.