मोतिहारी, अप्रैल 24 -- मोतिहारी, एक संवाददाता। स्टेशन रोड स्थित बीएसएनल के सभागार में शुक्रवार को पूर्वी व पश्चिमी चंपारण दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता सांसद सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने की। सांसद ने कहा कि बीएसएनएल 2025-26 में इबिटा पॉजिटिव है। जो काफी सालों के बाद हुआ है। यह इबिटा पॉजिटिव व्यावसायिक मुनाफा हुआ है इसका कारण सरकार का बीएसएनल के प्रति सकारात्मक सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी बीटीएस टावर फोर जी से फाइव जी में अगले वर्ष तक कन्वर्ट हो जाएंगे। यह पूर्ण रूप से स्वदेशी होगा। वही बाल्मिकीनगर सांसद सुनील कुमार ने कहा कि पर्यटन की दृष्टिकोण से बाल्मिकीनगर का स्थान है। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करेंगे वरिष्ठ नागरिक वही सलाहकार समिति के शैलेन्द्र मिश्र अधिवक्ता ने मोतिहारी सि...