गंगापार, मार्च 16 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। दोपहर एक बजे के लगभग लेहड़ी गांव से जाने वाली दिल्ली हाबड़ा रेलमार्ग पर के पास से जाने वाली नई रेलवे लाइन की जद में आने वाले आधे दर्जन मकान व टीन शेड को स्थानीय पुलिस प्रशासन ने ढहवा दिया। यह कार्रवाई रेलवे विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर की गई।एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल व नायब तहसीलदार राम अवध शाह पुलिस की टीम के साथ सोमवार को लेहड़ी गांव के पास पहुंच गए, जहां रेलवे विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में ताहिर अली, तैयब अली, इमरान, इंसानअली सहित आधे दर्जन लोगों के मकान व टीन शेड जेसीबी से गिरा दिया गया। इस दौरान हड़कंप की स्थिति रही। अपना आशियाना गिरता देख ताहिर सहित अन्य मकान मालिक परेशान हो गए, वह जैसे ही मकान गिरने की कार्रवाई शुरू हुई तो कमरों में घुस गए। बोले कि वह मकान को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.