चम्पावत, फरवरी 23 -- लोहाघाट। जूनियर हाईस्कूल फोर्ती में नई शिक्षा नीति के तहत एक्पोजर टू वोकेशनल एजुकेशन कार्यशाला शुरू हुई। विद्यालय प्रभारी लक्ष्मण सिंह मेहता ने बताया कि कार्यशाला में नियमित रूप से विभिन्न कौशलों पर मार्गदर्शन और उपयोगी निर्माण सामग्री बनाई जाएगी। मेहंदी के कोन बनाना, मेहंदी आर्ट, हिना आर्ट, ब्यूटी पार्लर, हेयर स्टाइल, हेयर डाईंग ,झाड़ू, टोकरी, पौध नर्सरी निर्माण आदि की जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला में प्रधान रेनू बगौली, एसएमसी अध्यक्ष भुवनेश्वरी पुनेठा, इंद्रा आर्या, जया जोशी, मुन्नी देवी आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.