चम्पावत, अप्रैल 26 -- जगदीश चंद्र राय, लोहाघाट। नगर से लगी ग्राम सभा फोर्ती के त्योंदर बाबा मंदिर में अखंड रामायण पाठ का हवन की आहुति के साथ पारायण हो गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पुरोहित हेमचंद्र उप्रेती ने पूजा अर्चना संपादित कराई। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने रामचरितमानस की स्वर लहरियां का गायन कर क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया। मुख्य यजमान चंद्रशेखर बगौली और मोहन बगौली सपत्नीक रहे। कथा आयोजक मंहत अमर गिरी महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। सहयोग में ग्राम प्रधान रेनू बगौली,योगेश बगौली,शेखर उपाध्याय,दीपक बगौली, लक्ष्मी दत्त जोशी, गिरीश बगौली, सचिन जोशी,राजू गडकोटी, सतीश पांडेय, प्रदीप देव,राम सिंह,विजय सिंह, संजय सिंह,नन्नू देव,डिकर देव खर्कवाल,दीपक नाथ गोस्वामी, प्रकाश बगौली, सुम...